घर बैठे बनाएं नया जन्म प्रमाण पत्र, आवेदन फॉर्म भरना शुरू todaynewsinhindi

बर्थ सर्टिफिकेट यानी जन्म प्रमाण पत्र बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। दरअसल जब किसी बच्चे का जन्म होता है तो इसके पश्चात जन्म पत्र बनवाना अनिवार्य होता है। बर्थ सर्टिफिकेट एक ऐसा दस्तावेज है जिसकी आवश्यकता कहीं ना कहीं अवश्य पड़ती है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

अगर आप भी बर्थ सर्टिफिकेट बनवाना चाहते हैं तो आपको चाहिए कि आप ऑनलाइन आवेदन दे सकते हैं। ऑनलाइन अप्लाई करने का फायदा यह होता है कि आपको ना तो घर से बाहर जाना पड़ता है और ना ही लंबी-लंबी लाइनों में खड़े होकर थकना पड़ता है।

यदि आपको नहीं पता की बर्थ सर्टिफिकेट के लिए आप कैसे आवेदन दे सकते हैं तो इसके लिए आप हमारा आज का यह आर्टिकल पूरा पढ़िए। हमारे इस पोस्ट को पढ़ लेने के पश्चात आपको समझ में आ जाएगा कि आप कैसे बिना किसी समस्या का सामना किए जन्म प्रमाण पत्र बनवा सकते हैं।

Birth Certificate Online Registration

बर्थ सर्टिफिकेट किसी भी नागरिक के लिए काफी महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है। यह दस्तावेज इसलिए महत्व रखता है क्योंकि इसके आधार पर कोई भी नागरिक अपने जन्म की जानकारी को जान पाता है। इसलिए जब भी किसी बच्चे का जन्म होता है तो आवश्यक है कि इसका बर्थ सर्टिफिकेट 21 दिनों के भीतर बनवा लिया जाए।

बताते चलें कि आप जन्म प्रमाण पत्र को ऑनलाइन या फिर ऑफलाइन दोनों तरीकों से बनवा सकते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि ऑफलाइन बर्थ सर्टिफिकेट बनवाने के लिए आपको सरकारी अस्पताल जहां पर बच्चे का जन्म हुआ है या फिर संबंधित कार्यालय जाना पड़ता है। जबकि ऑनलाइन माध्यम से जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आपको अपने राज्य में जारी किए गए वेब पोर्टल के जरिए से ही आवेदन देना होता है।

जन्म प्रमाण पत्र की जानकारी

आजकल जन्म प्रमाण पत्र की आवश्यकता काफी ज्यादा बढ़ चुकी है। बताते चलें कि चाहे आपके बैंक में अकाउंट खुलवाना हो या फिर स्कूल में एडमिशन लेना हो हर जगह बर्थ सर्टिफिकेट मांगा जाता है। तो इसलिए यह कहा जा सकता है कि हर देश के नागरिक के लिए यह काफी महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है। इसलिए जन्म के तुरंत बाद ही बच्चे का बर्थ सर्टिफिकेट बनने के लिए तुरंत आवेदन दे देना चाहिए। ‌

यहां आपको यह भी महत्वपूर्ण जानकारी दे दें कि आपको अब जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए बहुत ही आसान सी प्रक्रिया का पालन करना होता है। अब पहले की तरह आपको ना तो अपने घर से बाहर जाना पड़ता है और ना ही लाइनों में खड़ा होना पड़ता है। दरअसल आप ऑनलाइन बर्थ सर्टिफिकेट अप्लाई करके अपने समय की बचत कर सकते हैं।

जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवश्यक दस्तावेज

अगर आप अपना जन्म प्रमाण पत्र बनवाना चाहते हैं तो इसके लिए आपके पास कुछ जरूरी दस्तावेज होने आवश्यक हैं। इसके लिए माता या फिर पिता का आधार कार्ड, एक चालू मोबाइल नंबर और पासपोर्ट साइज फोटो ग्राफ, अस्पताल द्वारा जारी किया गया सर्टिफिकेट, शिशु के अस्पताल से जुड़े हुए सभी डॉक्यूमेंट इत्यादि आपके पास होनी चाहिएं। तो अगर आप ऑनलाइन बर्थ सर्टिफिकेट बनवाना चाहते हैं तो आप इन सभी दस्तावेजों को जांच लीजिए।

जन्म प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले आपको बर्थ सर्टिफिकेट अप्लाई करने के लिए अपने राज्य के जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन पोर्टल पर चले जाना है।
  • यहां पर अब आपको जनरल पब्लिक साइन अप वाला ऑप्शन दिखाई देगा आपको इसके ऊपर क्लिक करना है।
  • आपके क्लिक करने के पश्चात आपके सामने एक फार्म आएगा और आपको इसे सही से भरने के बाद सबमिट कर देना है।
  • जब आप फॉर्म को सबमिट कर देंगे तो इसके तुरंत बाद आपको लॉगिन आईडी और एक पासवर्ड मिलेगा। इसकी मदद से आपको अब इस वेबसाइट पर लॉगिन कर लेना है।
  • फिर आपको अप्लाई फॉर बर्थ रजिस्ट्रेशन का ऑप्शन चुन कर इसके ऊपर क्लिक करना है इसके बाद आपके सामने एक आवेदन फॉर्म ओपन होकर आएगा।
  • अब आपको इस आवेदन फार्म को बिल्कुल सही तरह से समस्त भर लेना है।
  • जब आप पूरा फॉर्म भर लेंगे तो इसके पश्चात आपको सभी जरूरी दस्तावेजों को भी अपलोड कर देना है।
  • फिर आगे आपको बर्थ सर्टिफिकेट के लिए शुल्क का भुगतान कर देना है।
  • अब आपको सबमिट वाला बटन दबा देना है क्योंकि इसके बाद आपका आवेदन जमा हो जाएगा और आपको एक रसीद मिलेगी।
  • जो रसीद आपको मिली है आपको इसे संभाल कर रख लेना है क्योंकि आपको इसकी बाद में आवश्यकता पड़ेगी।
  • आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भी एक रजिस्ट्रेशन नंबर प्राप्त होगा जिसके माध्यम से आप बर्थ सर्टिफिकेट बनने के बाद इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
  • तो अपने घर बैठे आप इन कुछ सरल से स्टेप्स को दोहराकर बर्थ सर्टिफिकेट ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

निष्कर्ष

इस लेख के माध्यम से हमने आपको जन्म प्रमाण पत्र से जुड़ी सारी जानकारी साझा की है।
यदि आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी अच्छी लगी है तो इसलिए को अपने दोस्तों तक साझा करें और हमारे व्हाट्सएप से जुड़े वहां पर ऐसी अपडेट मिलती रहती हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment